Connect with us

राज्य-राजधानी

UP में अगले हफ्ते से सताएगी शीतलहर: 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बरेली 4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा: कानपुर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Published

on

Loading...
Loading...

यूपी में अगले 7 दिनों में कड़ाके की ठंड के लिए आप तैयार हो जाइए। दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले हफ्ते से शीतलहर चलना शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि, बादलों की आवाजाही से तापमान में 1 या 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
शुक्रवार को प्रदेश में बरेली सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया। अयोध्या दूसरे नंबर पर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान भी गिरेगा

Loading...

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय का कहना है, ”दिन का तापमान अभी 23 से 25 डिग्री के बीच बना हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ों में एक बार फिर भीषण बर्फबारी शुरू होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएं ठंडक लेकर लगातार आ रही हैं। इसकी कंटिन्यूटी बनी हुई है। वहीं सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page