वाराणसी
कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन
वाराणसी। कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 300 करोड़ रूपये से अधिक नगदी प्राप्त होने के साथ-साथ कांग्रेस के पिछले 76 वर्षों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का निरंतर एक से एक बड़ी घटनाएं लगातार हो रही है। इसी भ्रष्टाचार के विरोध में आज शनिवार को वाराणसी के जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
अवैध रूप से मिले काले धन के खिलाफ वाराणसी में भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोला। भाजपा वाराणसी महानगर प्रभारी कमलेश झा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ‘धीरज साहू भारत छोड़ो’ और ‘भ्रष्टाचारियों को देश से निकालो’ के नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
आज के प्रदर्शन में भाजपा के महानगर मंत्री ,पार्षद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
