Connect with us

वाराणसी

गंगा आरती में राम मंदिर आंदोलन में मृत आत्मा को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 6 दिसंबर 1992 का वह दिन भारत के इतिहास में इस तारीख को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दिन अयोध्या में बाबरी विध्वंस हुआ था। हर हिन्दू इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में याद करता हैं। इसी शौर्य दिवस के दिन वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा विशेष गंगा आरती की गई और राम मंदिर आंदोलन में मृत आत्मा के शांति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई और अर्चकों एवं श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का मौन भी रखा।

Loading...

आरती व्यवस्थापक बद्री विशाल ने कहा कि आज हम सभी ने राम मंदिर आंदोलन में शामिल मृत आत्मा के शांति के लिए मां गंगा का विशेष पूजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने कोठारी बांधुओ को भी याद किया जिन्होंने सबसे पहले गुंबद पर झंडा लहराया था। अर्चकों द्वारा यह भी पूजन किया गया की राम मंदिर भव्य एवं दिव्या तरीके से बनकर तैयार हो।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page