Connect with us

अपराध

रोहनियाँ पुलिस टीम द्वारा 845 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री/ तस्करी/परिवहन एवं अपराधों की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनियाँ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दरेखू मोड़ नहर के पास से अभियुक्तगण, उदयभान मौर्या पुत्र देवमूर्ति प्रसाद निवासी ग्राम दरेखू थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, सुजीत जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी ग्राम असनाव बाजार ज्ञानपुर जनपद संत रविदास नगर (भदोही) को कुल 845 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-318/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page