Connect with us

वाराणसी

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कैटल कालोनी में डेयरी संचालकों को बसाये जाने से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में कैटल कालोनी में डेयरी संचालकों को बसाये जाने से सम्बन्धित विभागों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के पशुपालकों/डेयरी संचालकों को शहर
से बाहर बसाये जाने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करें।
‌‌उन्होंने कमेटी गठित करते हुए निर्देश दिया कि 15 दिन में डेयरी से सम्बन्धित सर्वे करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा 50 डेयरियों को इस माह चिन्हित करके बाहर करने का निर्देश दिया और कहा कि पहले बड़ी डेयरियों को टार्गेट किया जाय।
सम्बन्धित विभाग ने बताया कि छीतमपुर चोलापुर में डेयरी संचालकों को बसाने हेतु स्थान चिह्नित किया गया है लेकिन पशुपालक पंजीकरण नहीं करा रहे हैं। 598 में से 397 डेयरी अब तक बंद करायी जा चुकी हैं। अगले कुछ दिनों में 400 पशुओं को रखने की व्यवस्था कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक बड़ा शेड चिन्हित कर उसमें दुधारू पशुओं को रखें और उनका दूध बेचकर वहां का खर्च वहन किया जाय।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page