अपराध
चोलापुर पुलिस टीम द्वारा तीन वारण्टी गिरफ्तार
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी: अपराधों की रोकथाम व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-2063/16 स्टेट बनाम् संजय मिश्रा वगै0 धारा 323/504/506/332 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी संजय मिश्रा पुत्र स्व0 देवनाथ मिश्रा निवासी ग्राम सरैया थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, मु0नं0- 5019/2012 स्टेट बनाम् छेदी व श्याम जी वगै0 धारा 323/504/506/147 भादवि थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी धीरज पुत्र सहदेव निवासी ग्राम शिवरामपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी व मु0नं0-1109/2017 स्टेट बनाम् अशोक पाठक वर्ग0 धारा 138बी विद्युत अधिनियम थाना चोलापुर से सम्बन्धित वारण्टी रवि राजभर पुत्र स्व० पन्ना राजभर निवासी ग्राम राजापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दबिश देकर वारण्टीगण के घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
