अपराध
आशापुर स्थित रुद्रा/बुद्धा एन्क्लेव के पास 18 वर्षीय लड़का रहस्यमय परिस्थितियों में गिरकर हुआ घायल
वाराणसी। सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत क्षेत्र के आशापुर स्थित रुद्रा/बुद्धा एन्क्लेव के पास रात 8 बजे के आसपास एक 18 वर्षीय लड़का रहस्यमय परिस्थितियों में गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आशापुर चौकी प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह उसको तत्काल उपचार हेतु पास के दीर्घायु अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की शिनाख्त हो गई है नाम दीपक कुमार पुत्र हरितेश कुमार निवासी आशा भवन, विधवा आश्रम, थाना सारनाथ वाराणसी, यह लोग लोहिया नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। यह लड़का एंबीशन स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। मृतक छात्र के पिता आशा भवन में कार्य करते थे।
Continue Reading
