Connect with us

वाराणसी

70 वर्षीय वृद्ध की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत गंज क्षेत्र में अकेले रह रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध की रहस्य परिस्थितियों में मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार गंज में मकान बनाकर रह रहे नरेंद्र गांधी उम्र लगभग 70 वर्ष जो यहां पर अपने नौकर के साथ अकेले ही रहते थे। इनका नौकर जिसका नाम रामवृक्ष बताया जा रहा है एक हफ्ते पूर्व अपने गांव में कोई गमी पड़ने की वजह से चला गया था। कल जब वह लौटा और घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने आज पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदर पहुंचकर देखा तो पाया कि मृतक नरेंद्र गांधी का शरीर फुला हुआ है, और पूरे शरीर से दुगंध आ रही थी। पुलिस ने इनके इकलौते पुत्र जो कि अमेरिका में रहते हैं, उनको इस घटना सूचना दे दी है। मृतक की पत्नी मुंबई में रहती हैं, यहां पर मृतक नरेंद्र अपने पुश्तैनी नौकर के साथ अकेले ही रहते हैं। थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, उन्होंने कहा कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।एस आई सोमन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन किसी समय भी वाराणसी आज पहुंच जाएंगे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page