Connect with us

वाराणसी

आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास व्यक्ति को ट्रेन से धक्का लगने से सिर पर लगी गंभीर चोट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ स्थानीय थाना अंतर्गत बंद पड़े आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास आज भोर में लगभग 5:00 के करीब एक व्यक्ति की ट्रेन से धक्का लगने के कारण सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई अजितेश चौधरी ने बताया कि मृतक का नाम अविनाश पांडे यह भक्ति नगर कॉलोनी में अपने पत्नी के घर आए हुए थे, सुबह चलते-चलते इधर चले आए थे, लोगों का कहना है कि यह नशा आदि भी किया करते थे। साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक लाल शर्ट, नीला टाइट जींस पहना हुआ है, तथा हाथ में कलावा तथा गले में जनेऊ पड़ा है। उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिवपुर मर्चरी हाउस भिजवा दिया है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page