वाराणसी
VDA उपाध्यक्ष द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 5 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – रामनगर
रामनगर वार्ड के अंतर्गत काशीग्रीन सिटी द्वारा मौज़ा-एकौनी, कमालपुर जिला-चंदौली के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 08 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं थाना-अलीनगर पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
जोनल अधिकारी – सिंह गौरव जय प्रकाश
अवर अभियंता – संजय तिवारी
VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।
