Connect with us

वाराणसी

गृहकर के बड़े बकायेदारों के बैंक खाते सीज करने की कार्यवाही नगर निगम ने शुरू की

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (गृहकर) राजीव कुमार राय के निर्देश पर बड़े गृहकर बकायेदारों केे बैंक खातो को सीज करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने को है, परन्तु अभी भी बहुत से बड़े गृहकर बकायेदारों द्वारा विगत कई वर्षो से अपने भवनों का गृहकर जमा नही किया गया है, नगर निगम द्वारा ऐसे सभी भवनों को चिन्हित कर लिया गया है, तथा उनके विरूद्ध तालाबन्दी/ कुर्की/ बैंक खातों को सीज करने की कार्यवाही प्रारम्भ हो गयी है। जोनल अधिकारी (वरूणापार) श्रीमती प्रमिता सिंह के नेतृत्व में आज जिला सहकारी बैंक, भवन संख्या-एस0 13/7-8-11-12, मोहल्ला तेलियाबाग, जिस पर रु0 10.78 लाख का गृहकर बकाया था, इनके द्वारा गृहकर जमा नही करने पर नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 509(1) (2) (3) के अन्तर्गत विहित कार्यवाही करते हुये जिला सहकारी बैंक का खाता सीज कर दिया गया है। इस भवन से गृहकर वसूले जाने हेतु निरन्तर कार्यवाही की जा रही थी परन्तु इनके द्वारा गृहकर जमा नही किया गया था। अपर नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (गृहकर) राजीव कुमार राय द्वारा नगर के सभी बड़े गृहकर बकायेदारों के अपील की गयी है कि वे अपने भवन का गृहकर शीघ्र जमा कर दें, अन्यथा उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम में वर्णित सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page