अपराध
शिवपुर पुलिस टीम द्वारा लूट के 02 वांछित अपराधी गिरफ्तार, लूटी गयी चेन बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी: चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण मेंथाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0474/2022 धारा 392,411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण खुर्शीद अन्सारी पुत्र अब्दुल बहाव अन्सारी निवासी दलाल टोला थाना केराकत जनपद जौनपुर, आदर्श उपाध्याय पुत्र सुरेन्द्र उपाध्याय निवासी नालापार थाना केराकत जनपद जौनपुर को ए.एस.जे.एस. पब्लिक स्कूल बेलवरिया सिन्धौरा रोड शिवपुर से आज गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी पीली धातु की चेन को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
