वाराणसी
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर ने किया पैदल भ्रमण
वाराणसी: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन एवं जिलाधिकारी वाराणसी एस. राजलिंगम द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कमिश्ररेट वाराणसी के विभिन्न मन्दिरों में की गई तैयारियों एवं पंचकोशी यात्रा के मार्गों का पैदल भ्रमण कर समीक्षा की गई। उक्त के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन राम सेवक गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
उक्त के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा ओमकालेश्वर मन्दिर, मणिकर्णिका कुण्ड, महामृत्युंजय मंदिर कोतवाली, कृति वाशेश्वर महादेव मन्दिर, श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, गौरी केदारेश्वर मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बीएचयू आदि मन्दिरों में भ्रमण कर महाशिवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत की गई तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तथा कानून / शान्ति सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
