वाराणसी
नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण अभियान
जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह के नेतृत्व में किया गया अतिक्रमण ध्वस्त
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
वाराणसी: नगर निगम प्रवर्तन दल , दस्ता इस वक्त पूरे जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम चला रही है। उसी क्रम में बुधवार सुबह नगर निगम जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ते ने जोरदार अभियान चलाते हुए भोजूबीर से गिलट बाजार पुलिस चौकी तक रोड के दोनों तरफ तक कई अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया। दस्ते ने अवैध रूप से बने दीवारों एवं टीन सेड को नष्ट करते हुए आगे बढ़ता गया।और राह में अवज्ञा उल्लंघन पाए गए दुकानदारों का चालान भी काटा गया। दस्ते ने पुन: अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारियों को सामान जब्त एवं भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। अभियान ने जोनल अधिकारी के साथ अतिक्रमण अधिकारी संजय श्रीवास्तव प्रवर्तन दल प्रभारी राघवेंद्र नाथ मौर्या की टीम रही,वहीं पुलिस प्रशासन टीआई अनुराग त्यागी उप निरीक्षक अभय सिंह सुरेंद्र शुक्ला व गौरव उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद रहें।
