Connect with us

वाराणसी

बिन हेलमेट की सवारी, कहीं जीवन पर ना पड़े भारी, निशुल्क हेलमेट का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी : मैदागिन चौराहे पर बिना हेलमेट धारण किए आने जाने वाले बाइक सवारों के बीच सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल केसरी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले के नेतृत्व में दर्जनों बाइक सवारों को रोककर उनके मस्तक पर तिलक लगाने के साथ संस्था की ओर सुरक्षा की दृष्टि से जागरूकता के तहत उनको निशुल्क में हेलमेट पहना गया और उनका माल्यार्पण करने के साथ उनसे अपील किया गया कि वह जब भी बाइक से बाहर निकले जान है तो जहान है, अपनी सुरक्षा अपने हाथ के तहत सिर पर हेलमेट धारण करके निकले। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल केसरी ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है। इसे चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए पहने। अक्सर देखा जाता है कि किसी भी दुर्घटना में सिर पर चोट लगने के कारण ज्यादातर मौतें होती हैं I ऐसी स्थिति में सिर पर धारण किया गया हेलमेट जीवन रक्षक के रूप में काफी राहत प्रदान करता है। बाइक चलाते वक्त सदैव यह जेहन रखें कि घर पर आपका परिवार आपके माता- पिता पत्नी-बच्चे आपके सकुशल वापसी की के इंतजार में रहते हैं।ऐसे में बिना रिस्क के अपने आपको सुरक्षित रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने घर या गंतव्य स्थान पर पहुंचे। क्योंकि आपका जिंदगी आपके परिवार के लिए अनमोल है। इसे बेवक्त ना गवाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- मुकेश जायसवाल, अनिल केशरी,नंदकुमार टोपी वाले,नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त सहित कई लोग शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page