Connect with us

वाराणसी

अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 2 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

वार्ड – सारनाथ

सारनाथ वार्ड के अंतर्गत अज्ञात कालोनाइजर/विकासकर्ता द्वारा ग्राम-खजुही के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। जिसे आज प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।

जोनल अधिकारी – चन्द्रभान दीक्षित
अवर अभियंता – आर0के0 सिंह

Advertisement

VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page