Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रपति गंगा आरती में हुईं शामिल : दशाश्वमेध घाट पर मुस्तैद रही एनडीआरएफ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: सोमवार को महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम बार काशी आगमन हुआ। इस दौरान उनके आगमन को सहज और यादगार बनाने के लिए सम्पूर्ण काशी जुट गई। राष्ट्रपति कालभैरव और बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरान्त दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध भव्य एवं दिव्य गंगा आरती में शामिल हुई और माँ गंगा की पूजा अर्चना भी की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान गंगाजी में सुरक्षा स्वरूप एनडीआरएफ टीम को कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में तैनात किया गया था। जिसकी अगुवाई असीम उपाध्याय, द्वितीय कमान अधिकारी और रवि सिंह, सहायक कमांडेंट द्वारा की गई। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित बचाव कर्मियों को गोताखोरों के साथ मोटर बोटों पर तैनात किया गया। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की मेडिकल टीम “वाटर अम्बुलेंस” के साथ मुस्तैदी से तैनात रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page