Connect with us

वाराणसी

18 फरवरी को वाराणसी आयेंगे ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायन और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव भारती नारायन

Published

on

Loading...
Loading...

27 वें आल इन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने 18 फरवरी को वाराणसी आयेंगे ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायन और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव भारती नारायन

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। आगामी 26 से 29 मार्च 2023 के बीच जीवनदीप शिक्षण समूह, बड़ालालपुर चांदमारी, वाराणसी में आयोजित होने वाले 27 वें आल ईन्डिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट 2022-23 वाराणसी के आयोजन सम्बन्धित तैय्यारियों का पर्यवेक्षण करने के लिये ईन्टरनेशनल कैरम फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल वी0डी0 नारायन और आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन की महासचिव भारती नारायन आगामी 18 फरवरी 2023 को रात्रि 8 बजे बाबतपुर एअरपोर्ट पर पधारेंगे, जहां वाराणसी कैरमएसोसिएशनऔर उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की ओर से उनकी अगवानी की जायेगी । वाराणसी में रात्रि विश्राम के बाद दोनों अतिथि आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह के साथ टूर्नामेंट स्थल जीवन दीप शिक्षण समूह बड़ालालपुर चादमारी का दौरा करके सभी तरह ब्यवस्था का जायजा लेंगे तपश्चात अपरान्ह डेढ़ बजे सिंह निकेतन मलदहिया में डाक्टर अशोक सिंह और मेरे साथ पत्रकार वार्ता करेंगे । पत्रकार वार्ता के तुरन्त बाद में अपरान्ह तीन बजे आयोजन समिति के स्थानीय सदस्यों के साथ आयोजन सम्बन्धित प्रत्येक बिन्दु पर पर गहन विचार विमर्श करने के पश्चात सायं सात बजे बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर जायेंगे ।
उल्लेखनीय बात है कि पहली बार डॉक्टर अशोक सिंह और उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के आमंत्रण पर इस नेशनल लेवल के इस चार दिसीय प्रतिष्ठापरक टूर्नामेंट के दौरान पहली बार कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष माननीय जोसफ मेयर साहब वाराणसी पधारेंगे इसके साथ ही आल ईन्डिया कैरम फेडरेशन के अध्यक्ष और असम सरकार के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान विधायक माननीय श्री राकिबुल हुसैन साहब भी वाराणसी पधारने की स्वीकृति देचुके हैं ।


उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट के दौरान ही 28 मार्च 2023 को आल इन्डिया कैरम फेडरेशन की साधारण सभा और एक्जक्यूटिव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठकें भी नियोजित होंगी ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page