Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मिल कर महामहिम के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत प्रस्तावित सभी मार्गों पर भ्रमण कर घोषणा करते हुए सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही रोडवेज बस स्टैंड से लगायत चौका घाट तक पुल के नीचे अवैध रूप से रहने वालों को हटवा कर पूरा इलाक़ा खाली करवा दिया गया l प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश (मैदा गिन स्थित नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान में किए जा रहे अवैध निर्माण के संबंध में ) का अनुपालन करते हुए मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और नवनिर्मित हिस्से को ध्वस्त कर लोहे का गार्डर ज़ब्त कर लिया गया l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों का अतिक्रिमित सामान हटवाते हुए सभी को जुर्माना भी किया गया I
कुल जुर्माना राशी ११,२०० रु. वसूला गया I

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page