वाराणसी
उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने जारी किया हज 2023 की फ़ॉर्म भरने के लिऐ निशुल्क सेन्टर
वाराणसी: उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के सभी हज खिदमतगारों की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद की अध्यक्षता में बजरडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से मौजूद सेण्ट्रल हज कमेटी, भारत सरकार के पूर्व सदस्य एवं मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने समिति के सभी मौजूद खिदमतगारों से अपील करते हुए कहा कि 10 फ़रवरी से हज 2023 का आवेदन कार्य शुरू हो गया है जो 100% ऑनलाइन है जिसमें आप सभी हज खिदमतगारों की भूमिका बढ़ गई है इस बार आवेदक को फॉर्म के साथ पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की स्कैन की हुई कॉपी, जिसका समय से पहले समाप्त नही होना चाहिए, आधार कार्ड, कैंसिल चेक, सफ़ेद बैकग्राऊंड की फोटो और इस बार निशुल्क हज फार्म भरें जायेंगे।आवेदक अपना मोबाइल नम्बर आपने पास रखे क्योंकि ओ.टी.पी. की सूचना प्राप्त होगी। और सभी हज आवेदकों से अपील की कि वाराणसी इंबार्केशन को ही ज्यादा से ज्यादा फ़ॉर्म में भरा जाय।समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने सभी मौजूद खिदमतगारों से कहा कि उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति पूरी तैयारी से हाजियों की खिदमत में लगेगी इसके लिए समूचे पूर्वांचल में कई सुविधा सेंटर्स खोले जाएंगे ताकि किसी भी ज़ायरीन को किसी भी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े। समिति के महासचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि अशर टूर ट्रेवल्स अंधरापुल,सरैंया,नई सड़क, गौरीगंज, लल्लापुरा, बजरडीहा, रामनगर, लोहता समेत वाराणसी में कई जगहों पर फॉर्म भरे जाएंगे और हज आवेदक की पूरी तरह से निःशुल्क मदद की जाएगी। समिति के प्रधान कार्यालय सेंट अल हनीफ एजुकेशनल सेन्टर पड़ाव-सेमरा पर भी फ़ॉर्म भरा जाएगा। समिति ने हज ज़ायरीनों को विशेष सुविधा देते हुए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। आवेदक इन नंबरों पर 9506041786,
7007268483,
9580788407,
8299397357,
8756022201,
9453398786,
9554860155 पर हज आवेदन संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष द्वय हाजी अब्दुल रहमान व हाजी कारी मोहम्मद मुश्ताक, साजिद खान उर्फ सोनू, सेराज अहमद फारूकी, शब्बीर अहमद अंसारी, मोहम्मद सुहैल अंसारी, हाजी मोहम्मद अनीस अंसारी, हाजी जफरुद्दीन अंसारी, हाजी शमीम जावेद, शाहिद खान, माजिद ख़ान, जिशान ख़ान आदि समेत काफी संख्या में हज खिदमतग़ार मौजूद रहे। बैठक का संचालन महासचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने किया।
