Connect with us

अपराध

लुटेरी दुल्हन चढ़ी कैंट जीआरपी पुलिस के हत्थे, शादी करने के बाद माल लूटकर होती थी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

संगठित गिरोह के साथ इसके पूर्व भी दो मामलों को दे चुकी है अंजाम

Loading...

वाराणसी। कैंट जीआरपी ने आज लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की बीते कुछ दिनों पूर्व राजस्थान से आए परिजनों द्वारा वाराणसी कैंट जीआरपी के पास शादी करने के बाद दुल्हन के द्वारा दूल्हे को लूटे जाने के मुकदमे दर्ज हुए थे जिसको लेकर पुलिस के द्वारा
मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर आज चेकिंग के दौरान टिकट खिड़की के पास से लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की लुटेरी दुल्हन वाराणसी से कहीं अन्य जनपद को भागने के फिराक मे थी
गिरफ्तार अभियुक्त गुड़िया यादव के साथ उसकी बहन सहजनवा गोरखपुर के निवासी बताए जाते हैं गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी लोग गिरोह बनाकर इसी तरीके से इसके पूर्व भी अन्य शादियों को कर कर माल लूट लिया करते थे वर्तमान में लूट की घटना को बताते हुए प्रभारी जीआरपी ने बताया कि लुटेरी दुल्हन जब शादी करके वाराणसी से मरुधर एक्सप्रेस से राजस्थान के लिए रवाना हुई तो उसी के पास ही पूर्व सुनियोजित तरीके से उसका एक साथी वहां मौजूद था जो कि रास्ते में व्यवहारिक संबंध बनाकर कानपुर के पूर्व ही नशीला पदार्थ खिलाकर दूल्हे सहित परिजनों को अचेत कर कानपुर से फिर वापस अपने गैंग वालों के साथ मिलकर वाराणसी आकर रफूचक्कर हो गया त्वरित कार्यवाही करते हुए जीआरपी कैंट ने लुटेरी दुल्हन के साथ उसके बहन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की लुटेरी दुल्हन के पास से ₹5000 लूटे हुए माल के रकम बरामद हुए हैं अन्य गिरोह में मौजूद अभियुक्तों को गिरफ्तारी के लिए की पुलिस की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page