Connect with us

वाराणसी

‘संकल्प अन्नक्षेत्र’ द्वारा किया गया प्रसाद वितरण

Published

on

Loading...
Loading...


रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Varanasi: काशी अग्रणी सामाजिक संस्था ‘‘संकल्प’’ द्वारा संचालित ‘‘संकल्प अन्नक्षेत्र’’ के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को भगवान श्री संकटमोचन को भोग लगाकर खिचड़ी का प्रसाद किया जाता है। इसीक्रम में आज भी चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचन्द सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जहां क्षेत्रीय नागरिक, आसपास के जनपदों से आने वाले व्यापारीयों एवं श्रमिकों के साथ-साथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले भक्तो ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Loading...

गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ स्टोर) ने कहा कि संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा संचालित प्रसाद वितरण शिविर में लोगों को प्रसाद का पारण करते देखकर अत्यंत शांति और सुखद अनुभूति होती है और इस पुण्य कार्य में सहभागी होना गौरवान्वित करता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page