अपराध
बैंक चोरी में शामिल दो अभियुक्तों के खिलाफ होगी कुर्की
Loading...
Loading...
रिपोर्ट – विक्की मध्यानी
Loading...
सारनाथ। आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक में चोरी के मामले में शामिल दो अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक सारनाथ धर्मपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आशापुर स्थित सेंट्रल बैंक में 28 जनवरी 2022 को चोरी का प्रयास हुआ था। इस प्रकरण में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकरण में शामिल दो अभियुक्त उत्तर पियारपुर, थाना-राधानगर, साहेबगंज (झारखण्ड) निवासी सत्तारशेख व मजम्मिल शेख वांछित हैं। दोनों अभियुक्त हाजिर नहीं हुए हैं। उनके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।
Continue Reading
