Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स वाराणसी इकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, वाराणसी, इकाई की समीक्षा बैठक आज शिवपुर उपज के कार्यालय में संपन्न हुई। आज की बैठक में विगत दिनों हुए 51वेऺ स्थापना दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई। और सफल कार्यक्रम के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिलाध्यक्ष विनोद बागी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने बधाई दी। साथ ही मौके पर उपस्थित कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य तथा जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल एवं डॉ अरविंद कुमार सिंह ने आने वाले समय में कराए जाने वाले कार्यक्रम को किस प्रकार और भव्य रुप दिया जा सके इस संबंध में चर्चा की। इसी प्रकार उपस्थित कोर कमेटी के सदस्य एवं जिला मंत्री राजकुमार प्रसून, प्रज्ञा मिश्रा, सुमित कुमार, अशोक कुमार पांडे एवं आशुतोष कुमार ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। सभी के विचारों को सुनने के बाद जिले के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि जिस तरीके से आप सभी एकजुट होकर किसी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हैं। उसी प्रकार से आप सभी एकजुट होकर संस्था को आगे बढ़ाने में भी सहयोग करें। जिससे यह संस्था जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अव्वल रहे। क्योंकि यही एक ऐसी संस्था है जो पत्रकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव आगे रही है। आज की बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष एवं कोर कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री राजकुमार प्रसून, कार्यकारिणी के सदस्य सुमित कुमार, आशुतोष कुमार एवं अशोक कुमार पांडे मौके पर मौजूद थे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page