Connect with us

वाराणसी

दिसम्बर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का 24 से 31 जनवरी तक निःशुल्क वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा

Loading...
  वाराणसी। शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजनान्तर्गत माह दिसम्बर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का वितरण माह जनवरी में 24 से 31 जनवरी तक निःशुल्क वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
 उक्त जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने जनपद के 602359 राशनकार्डधारकों (अन्त्योदय कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक) को बताया है कि दिसम्बर, 2022 हेतु आवंटित खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारक की प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान्न(14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल) की दर से तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान (02 किग्रा० गेहूं व 03 किग्रा० चावल) की दर से पूर्णतया निःशुल्क किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा वितरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी को उपलब्ध रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page