Connect with us

वाराणसी

‘उपज’ वाराणसी इकाई के कोर कमेटी के सदस्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट्स ‘उपज’ वाराणसी इकाई के कोर कमेटी के सदस्यों की तथा पदाधिकारियों की एक बैठक शिवपुर स्थित कार्यालय पर आज संपन्न हुई। आज के मीटिंग में एन. यू. जे.,(आई), के 51 वें स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को एवं राष्ट्रीय इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सदस्यों ने देश भक्त आजादी के प्रेरणा स्रोत क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को भी याद किया । मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को असली श्रद्धांजलि हम उनके द्वारा दिखाए गए देश प्रेम की भावना को अपने अंदर जागृत करके ही उन्हें दे सकते हैं । मौके पर उपस्थित प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने (एन. यू. जे.आई) के संबंध में उपस्थित पत्रकार बंधुओं बताया कि किस तरीके से पूरे देश में पत्रकारों की समस्याओं के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाली यह संस्था आज किस प्रकार से पत्रकार हित में लगातार कार्य कर रही है। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोर कमेटी के सदस्य अरविंद सिंह ने सभी सदस्यों में नई ऊर्जा भरते हुए सभी से आह्वान किया कि कंधे से कंधा मिलाकर हमें पत्रकारों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना है चाहे इसके लिए हमें कितनी भी परेशानी उठानी पड़े।

Loading...

उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल जी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य, उत्तर प्रदेश कमेटी तथा महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 29 जनवरी 2023 को (एनयूजेआई) के स्थापना दिवस एवं ‘त्रैमासिक मासिक पत्रिका’ के विमोचन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए वाराणसी इकाई के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी जुट जाएं, जिससे कि इस कार्यक्रम को एक भव्य रुप दिया जा सके। आज उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं कोर कमेटी के सदस्य अशोक कुमार पांडे ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि आप सभी अपने साथ जिले के ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को जोड़कर इस संस्था को पूरे प्रदेश में एक नई ऊंचाई की ओर ले जाएं। आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोकामना सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं कोर कमेटी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी गण मौके पर मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page