Connect with us

वाराणसी

नेता जी के आदर्शों पर चलकर ही सशक्त होगा देश : डॉ. नागेंद्र सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में पराक्रम दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में सोमवार को नेता जी सुभाषचंद्र बोस के जयंती के उपलक्ष्य में पराक्रम दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. अनुराग कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नेता जी एक महान राजनेता थे। साथ ही वे उस दौर के एक अच्छे कम्युनिकेटर भी थे, जिसकी चर्चा शायद ही कहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी नेता जी के आदर्शों को बताना चाहिए। नेता जी भारत को एक मजबूत सैन्य ताकत देने का काम किये। संस्थान के वरिष्ठ अध्यापक डॉ वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नेता जी के आदर्शों पर अगर भारत चला होता तो आजादी के बाद जितने भी युद्ध हुए उसका चेहरा नहीं देखना पड़ता। नेता जी ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत से बाहर जाकर सेना का गठन किया और देश की आजादी में प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने अपनी सेना में पुरुषों के साथ महिलाओं को भी शामिल किया। संस्थान के छात्र आयुष, अभय, कोमल, विवेकानंद, अनमोल,जया और शशिकांत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान के छात्र रितेश ने एक कविता सुनाकर नेता जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन आयुषी तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन कुमार मंगलम तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. जयप्रकाश, डॉ. जिनेश, रामात्मा श्रीवास्तव सहित संस्थान के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सभी शिक्षक और शिक्षार्थियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page