Connect with us

वाराणसी

किसान की विटिया ने यूपीपीएससी में ग्यारह रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले और गांव का मान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र के कुंडरियां गांव निवासी किसान प्रमोद उर्फ बब्बू सिंह की बिटिया सुधा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जर्नल कोटे के परीक्षा में ग्यारह रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले और गांव का मान|सुधा के इस उपलब्धि पर उनका चयन समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है|सुधा की प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय और उच्च माध्यमिक शिक्षा प्रेम प्रकाश बालिका इंटर कॉलेज देईपुर जबकि ग्रेजुएशन जनपद के संजय मेमोरियल महिला महाविद्यालय से हुआ था |ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद सुधा ने एमबीए के पढ़ाई के लिए पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जहां से उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरा किया | सुधा के इस कामयाबी से पूरे गांव में जश्न की माहौल है |सुधा दिल्ली से सोमवार की सुबह शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंची जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा दरबार में अपना मत्था टेका और बाबा से आशीर्वाद लिया | बाबा का दर्शन पूजन करने के तत्पश्चात सुधा ने जंसा चौहानी पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राज बिहारी सिंह के स्मारक पर फूलों का हार चढ़ाकर उनको नमन कर याद किया |जहां सुबह से ही गांव क्षेत्र के लोग ढोल नगाड़े के साथ हजारों की संख्या में लोग इंतजार कर रहे थे,जैसे ही सुधा का वाहन जंसा चौहानी पर पहुंची सुबह से इंतजार कर रहे लोगों ने ढोल नगाड़े के ताप पर गांव के लोगों ने सुधा का जमकर स्वागत और अभिनंदन किया |सुधा के इस कामयाबी पर उनके पिता प्रमोद व माता बेबी सिंह को बधाई देने वालों की लगातार सुबह से फोन आ रही थी, बिटिया के इस कामयाबी से एक पल के लिए पिता भावुक हो गए |सुधा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और परिवार को दिया | ग्राम प्रधान भीषमपुर जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कुंडरिया और भीषमपुर का रिश्ता पीढ़ियों से चली आ रही है इस खुशी में गांव सभा में हनुमान जी के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाते हुए गांव सभा में प्रसाद बांटा गया | बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हनुमान जी से प्रार्थना किए और हमारी बेटियां इसी तरह समाज और देश का नाम रोशन करती रहे |

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page