अपराध
सारनाथ पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मामले मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी: वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मेंअपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-143/2020 धारा 376/363/323/504/506/354/354क भादवि व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक कुमार मौर्या पुत्र अरविन्द कुमार निवासी सा0 6/87 के अकथा सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी को आज चन्द्रा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना 9. मार्च .2020 को वादिनी/पीड़िता ने अभियुक्त विवेक कुमार मौर्या उपरोक्त के द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने, वादिनी के माता-पिता, भाई व चाचा से मार-पीट, गाली- गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने आदि के संबंध में लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ मे मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्र0नि0 धर्मपाल सिंह द्वारा की जा रही है।
