Connect with us

वाराणसी

आम आदमी पार्टी का मनाया गया 11 वां स्थापना दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

कार्यकर्ता सम्मेलन का भी किया गया आयोजन

कार्यक्रम से पूर्व पार्षद प्रत्याशी मोहम्मद कैफ ने किया जनसंपर्क

नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराएगी आम आदमी पार्टी

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे प्रत्यशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया

आज वाराणसी में उत्तरी विधानसभा के वार्ड नंबर 18 नई बस्ती क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का 11 वां स्थापना दिवस मनाया गया इसके साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। बहुत ही हर्षोंल्लास के साथ केक काटकर आम आदमी पार्टी का 11वा स्थापना दिवस मनाया गया।आयोजन में वार्ड नंबर 18 नई बस्ती समेत विभिन्न क्षेत्रों की जनता ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगाया। वहीं पार्टी के समस्त पदाधिकारियों ने एक – एक कर लोगों के सामने अपनी बातों को रखते हुए पार्टी के विचारों के बारे में बताया। आपको बया दें कि आज उत्तरी विधानसभा निकाय महानगर आम आदमी पार्टी महानगर वाराणसी का दूसरा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।आम आदमी पार्टी इस बार पुरे दमखम के साथ नगर निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है।

Advertisement

कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थिति रहें

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश सिंह प्रदेश प्रवक्ता/ जिला प्रभारी नगर निकाय वाराणसी, अब्दुल्ला खान नि. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उ. प्र. , अभिषेक सिंह प्रदेश महासचिव श्रमिक प्रकोष्ठ, कृष्ण कुमार चौरसिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, घनश्याम पांडे जिला मीडिया प्रभारी, भरत यादव प्रदेश सचिव व्यापार प्रकोष्ठ, सुभाष चौरसिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व्यापार प्रकोष्ठ, सौरव यादव प्रदेश सचिव श्रमिक प्रकोष्ठ, अर्चना श्रीवास्तव जिला सचिव, जय प्रकाश दुबे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडे महानगर अध्यक्ष, अब्दुल रकीब (एडवोकेट) महानगर महासचिव, राहुल द्विवेदी एडवोकेट महानगर कोषाध्यक्ष, मनीष गुप्ता महानगर कार्यकारिणी सदस्य, गीता पटेल जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, बिंदु देवी महानगर उपाध्यक्ष वर्तिका बेनवंशी महानगर महासचिव महिला प्रकोष्ठ, पीयूष श्रीवास्तव महासचिव उत्तरी विधानसभा, पल्लवी वर्मा पूर्व विधायक प्रत्याशी रोहनियां,आदर्श गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी, अल्लादिन खान वार्ड अध्यक्ष (नई बस्ती), मोहम्मद कैफ (पत्रकार) भावी प्रत्याशी, रजनीकांत गौतम भावी प्रत्याशी, शौकत अली कार्यकर्ता, कमरुद्दीन अंसारी, राजू कुमार, विजय कुमार, इमरान अंसारी, मो. आमिर, आदिल, वसीम अहमद, मो. सुहैल, बड़े विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page