Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा चला अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। सिगरा फल मंडी को व्यवस्थित कर साजन तिराहे के पास कुछ दुकानदारों द्वारा अत्याधिक अतिक्रमण किया हुआ था अतः सभी का अतिक्रमित सामान हटवा कर जुर्माना भी किया गया l कंट्रोल रूम द्वारा प्राप्त शिकायत (कबीर चौरा स्थित नागरीय नाटक मंडली के सामने गली में सड़क निर्माण का कार्य में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध के सम्बंध में ) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच सभी भवन स्वामियों को सख्त हिदायत दिया गया कि वे कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य में बाधक ना बने अन्यथा विधिक कारवाई किया जाएगा मौके पर उपस्थित सभी कॉलोनी वासियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि वे पूर्ण सहयोग के लिए सहमत हैं l
चंदुआ छित्तु पुर स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (गली का मार्ग बंद करने के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I पूरे अभियान के दौरान मार्ग में प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 11,200 रू. वसूला गया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page