वाराणसी
महापौर मृदुला जायसवाल द्वारा विभिन्न कार्यों का किया गया शिलान्यास
कार्यो लागत 1 करोड़ 20 लाख 37 हजार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी: 1- वार्ड संख्या 25 जोल्हा उत्तरी आरिफ के मकान से बेलवावीर मंदिर होते हुए एन0 15/123 छक्कन सोनकर के मकान तक चौका व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 33 लाख 42 हजार है।
2- वार्ड संख्या 63 बागहाड़ा में क्रीमकुंड में विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग रबरमोल्डेड टाइल्स के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 15 लाख 29 हजार है।
3- भेलूपुर जोन के विस्तारित क्षेत्र के अंतर्गत मारुति नगर में सी0सी0 रोड स्थित मुख्य मार्ग मौर्या के आवास से कमलेश सिंह के आवास तक चौका पत्थर द्वारा मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 11 लाख 85 हजार है।
4- नए विस्तार क्षेत्र के अंतर्गत देवनगर कॉलोनी, सुसुवाही, करमनवीर में कच्चे रास्ते पर इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 33 लाख 42 हजार है।
5- नए विस्तारित क्षेत्र के अंतर्गत नुआंव गांव में भागवत के मकान से विजय पटेल के दुकान तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 33 लाख 31 हजार है।
6- नए विस्तारित क्षेत्र के अंतर्गत सुसुवाही पंचायत भवन से आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए राज्य मन के मकान तक कच्ची गली में इंटरलॉकिंग लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया जिसकी लागत 26 लाख 50 हजार है।
शिलान्यास के दौरान जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पार्षद इंद्रदेव पटवा, राकेश जायसवाल, विनीत सिंह, रविन्दर सिंह, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि रोहित मौर्या, मण्डल अध्यक्ष- जगन्नाथ ओझा व सुधीर प्रजापति, मण्डल उपाध्यक्ष जैन शर्मा व राजीव चक्रवर्ती, महानगर मंत्री-आसित कुमार दास , ग्राम प्रधान-गुड्डू तथा विनोद सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिकगण एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
