Connect with us

वाराणसी

‘‘देव दीपावली’’ पर्व पर शहर को सुन्दर बनाने के लिये नगर निगम ने झोंकी ताकत

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। लाइटिंग का कार्यः- नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर निगम, वाराणसी ने नागरिकों की सुविधाओं के लिये अपनी पूरी ताकत लगा दी गयी है। नगर को सुन्दर आकर्षक लाइटों से सजाने का कार्य किया जा रहा है, उक्त के क्रम में एअरपोर्ट मार्ग से शहर के अन्दर आने वाले प्रमुख मार्ग पर तिरंगा स्पायरल एल0ई0डी0 लाइटिंग से सजावट का कार्य किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज 150 पोलों पर एल0ई0डी0 लाइटें लगा दी गयी है। इसके अतिरिक्त प्रमुख चैराहा अतुलानन्द व तेलियाबाग को आकर्षक लाइटों से सजावट करा दी गयी है। शहर के अन्य चैराहों के सजावट का कार्य किया जा रहा है। सिटी स्टेशन से कज्जाकपुरा होते हुये खिड़किया घाट तक समस्त हेरिटेज पोलों पर तिरंगा स्पायरल एल0ई0डी0 से सजावट का कार्य करा दिया गया है। वहीं दूसी तरफ भैंसासुर घाट/ राजघाट से मणिकर्णिका घाट तक समस्त विद्युत पोलों पर एल0ई0डी0 स्पायरल लाइटों से सजावट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अन्य शेष घाटों पर सजावट का कार्य प्रगति पर है।

*गड्ढा मुक्ति का कार्यः-* नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम के सामान्य अभियन्त्रण विभाग द्वारा गंगा घाटों की तरफ जाने वाले सभी मार्गो एवं गलियों में मरम्मत का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। पैचवर्क के सम्बन्ध में नगर निगम, वाराणसी द्वारा डुमरावबाग मार्ग, अस्सी घाट मार्ग, तुलसी घाट मार्ग सहित सभी गलियों में पैचवर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अन्य छूटे हुये सभी मार्गो/ गलियों में कार्य प्रगति पर है।

Loading...

नगर आयुक्त प्रणय सिंह के द्वारा सभी घाटों एवं घाटों की ओर जाने वाले मार्गो एवं गलियों के निरीक्षण हेतु नगर निगम के 96 अधिकारियों/ कर्मचारियों की घाटवार तैनाती की गयी है, जिनके द्वारा आज शाम से ही निरन्तर देव दीपावली पर्व तक अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण करते हुये क्रमशः गड्ढा, पैचवर्क, साफ-सफाई, पेयजल/ सीवरेज लीकेज, छूट्टा पशुओं तथा स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया जायेगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने निर्देशित किया है कि तैनात सभी अधिकारी/ कर्मचारी निरीक्षण के दौरान यदि कहीं कोई कमी पायी जाती है तो तत्काल सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को तत्काल समस्या के निस्तारण हेतु सूचित किया जायेगा। इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी सुमित कुमार को बनाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page