अपराध
सिंधोरा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त के मोटरसाइकिल का किया जब्तीकरण
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में आज थाना सिंधोरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 513/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप 1986 थाना चौबेपुर वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त अमीर अहमद पुत्र मुस्तफा अहमद निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी के द्वारा अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति वाहन टीवीएस मैक्स 100 आर रजिस्ट्रेशन संख्या UP65 AW9580 को क्रय किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत रु0- 15,000/- ( पन्द्रह हजार रुपये) है, को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश के अनुपालन में उपरोक्त वाहन को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत नियमानुसार जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए थाना चौबेपुर ले जाकर दाखिल कराया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
