Connect with us

वाराणसी

रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों को दी छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी : वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री पाण्डेय ने सम्मानित रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। गाड़ियों की छतों एवं पावदान पर लटक कर यात्रा न करें। स्टेशन परिसर, गाड़ियों को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।
श्री पाण्डेय ने छठ पर्व के दौरान मंडल से गुजरने वाले यात्रियों से गाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी सुरक्षा मानकों का भी पालन करने की अपील की ।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने रविवार 30 अक्टूबर को छठ पूजा के अवसर पर 24 घंटे मानिटरिंग एवं सेवा देने हेतु वाराणसी मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है साथ ही इस दौरान मंडल के स्टेशनों पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारीयों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के छपरा जं०,सीवान जं० एवं बलिया स्टेशनों पर भी किसी भी स्थिति को सम्भालने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जहाँ से सम्बंधित अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक छठ पर्व के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करेंगे साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मानीटरिंग की जाएगी । इस दौरान वाराणसी मंडल कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से छठ पर्व के समापन तक 24 घंटे निगरानी एवं दिशानिर्देश प्रसारित किये जायेंगे । वाराणसी कंट्रोल रूम में क्रमशः वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए पी सिंह,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एंड वैगन) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अलोक केशरवानी,मंडल इंजीनियर सामान्य पी कुजूर,मंडल परिचालन प्रबंधक रतन दीप गुप्ता,सहायक वाणिज्य प्रबंधक ए के सुमन समेत मंडलीय एवं सहायक मंडलीय अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है ।
_छठ पर्व के दौरान 30 अक्टूबर,2022 से 03 नवम्बर,2022 तक मंडल पर निम्नलिखित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा :-
१.गाड़ियों का आगमन अपने निर्धारित प्लेटफार्म से होगा,प्लेटफार्म का परिवर्तन नहीं किया जायेगा । यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में परिवर्तन करना पड़ा तो पर्याप्त ठहराव समय देते हुए गाड़ी संचालन कराया जायेगा । संचालन के परिवर्तन की पूर्व सूचना (न्यूनतम 15 मिनट पूर्व) स्टेशन मास्टर द्वारा पूछ-ताछ कार्यलय को देना अनिवार्य होगा ।
२. छपरा,सीवान,बलिया एवं गाजीपुर सिटी स्टेशन में अधिक से अधिक आरक्षण काउन्टर निरन्तर कार्य करेंगे । आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त काउंटरों से टिकट वितरण की व्यवस्था करायी जाएगी ।
३.सी.आई.टी./छपरा एवं सीवान द्वारा पूछ-ताछ खिड़की पर प्रत्येक शिफ्ट में 2-2 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है । जन-संबोधन प्रणाली से तीनों स्टेशनों पर लगातार सूचनाएं प्रसारित की जायेंगी । आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था बुकिंग कार्यालय से की जाएगी ।
४. छठ पर्व के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर लगे कोच गाइडेंस,ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड,एनाउंसमेंट सिस्टम समेत सभी उपकरण लगातार कार्यरत रखे जायेंगें ।
५. छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों पर विद्युत तथा जल की निर्बाध आपूर्ति साफ-सफाई के साथ सुनिश्चित की जाएगी ।
६. छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों के पैदल उपरिगामी पुल ,आगमन एवं प्रस्थान द्वार ,बुकिंग विंडो तथा प्लेटफार्मों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गये हैं ।
७. छठ पर्व के दौरान चलने वाली सभी गाड़ियों के कोच में पर्याप्त जल आपूर्ति, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई विभिन्न विभागों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी ।
८. छठ पर्व सम्बंधित सभी स्टेशनों पर मंडल चिकित्सालय की टीम साफ-सफाई एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page