Connect with us

खेल

खत्री समाज के विजयोत्सव 2022 का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

खत्री हितकारिणी सभा, वाराणसी द्वारा आज विजयोत्सव 2022 के अंतर्गत खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रातः काल 8:00 बजे प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के बाहर स्लो स्कूटी रेस एवं तेज चाल प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ स्लो स्कूटी रेस में प्रथम अशोक खन्ना, द्वितीय यश चौधरी एवं तृतीय संस्कार मेहरोत्रा व वरदान वालिया संयुक्त रूप से रहे वही तेज चाल प्रतियोगिता में प्रथम अशोक खन्ना, द्वितीय एस के खन्ना व तृतीय प्रभु नारायण रहे इसके उपरांत सारस्वत खत्री इंटर कॉलेज, सूडिया मे बॉलीवुड डांस प्रतियोगिता का पहला राउंड संपन्न हुआ जिसके निर्णायक मंडल में सोनाली महेंद्रु, ममता खन्ना, चारु कौल ने फाइनल डांस कंपटीशन के 10 प्रतिभागियों के नाम का चयन किया
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अश्वनी टंडन, महामंत्री मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष अमित धवन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मेहरोत्रा, दिनेश मेहरोत्रा उपाध्यक्ष विजय मेहरोत्रा, खेलकूद मंत्री गोपाल जी सेठ, सांस्कृतिक मंत्री विनीत मेहरा, सेवा एवं धर्मार्थ मंत्री हरीश वालिया, संयोजक विनय कपूर, मनीष मेहरोत्रा, नवीन सेठ, गौरव मेहरोत्रा, भरत टंडन, संजीव अरोड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page