Connect with us

वाराणसी

P.F.I. के दो संदिग्ध को पुलिस ने छापेमारी कर उठाया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।लोहता क्षेत्र के अलावल कस्बा में गुरुवार को सायं पांच बजे सी०ओ० सदर के नेतृत्व में रोहनिया, जंसा, लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक ने कलाम पहलवान के यहां में छापा मारकर दो तल बना मकान को खंगाला पुलिस को सूचना मिली थी कलाम के दो पुत्र आनलाइन चाय की पत्ती बेचने के अलावा पी एफ आई के लिए काम करते हैं। पुलिस ने कलाम के दो पुत्रों को पकड़कर अपने साथ ले गयी। यह छापे मारी एक घंटे तक चली ।भारी संख्या में पुलिस को देखकर कुछ देर के लिए आस पास के लोग भयभीत हो गये थे। पुलिस दोनों युवकों को किसी दूसरे स्थान पर पूछताछ के लिए ले गयी हैं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page