वाराणसी
अंश तिवारी ने केरल के कालीकट में रजत पदक प्राप्त करके जिले का नाम किया रौशन
वाराणसी। अंश तिवारी ने केरल के कालीकट में 1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक आयोजित 21 वीं जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 56 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त करके अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया। अंश ने क्वाटर फाइनल में हरियाणा के अजय कुमार तथा सेमी फाइनल आसाम के नाबा कांता को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में मणिपुर साई के खिलाडी मलेम्मनब को कड़ी टक्कर देते हुए मामूली अंतर से पराजित हो गए।
अंश तिवारी बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के समाजशास्त्र विज्ञान संकाय में बी. ए. प्रथम वर्ष के छात्र हैं ,साथ ही लामा फाइट क्लब में कोच गोपाल सेठ से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अंश ने अपनी इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने कोच गोपाल जी सेठ तथा “बनारस हिंदू विश्व विद्यालय” की वुशु खेल की इंचार्ज प्रोफेसर कविता वर्मा मैडम को देते हुए विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डी. सी. राय सर, प्रो. अभिमन्यु सिंह सर,प्रो.राजीव सिंह सर, वैभव राय सर तथा समाज शास्त्र विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष सर के प्रति कृत्यज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि बिना इन गुरुजनों के आशीर्वाद और सहयोग के मेरा इस उपलब्धि को प्राप्त करना नामुमकिन था।
