वाराणसी
पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी द्वारा बरेका में 1st सतीश चंद्र निर्मल मेमोरियल ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप 2022 का किया गया आयोजन
वाराणसी। पूर्वांचल शूटिंग एकेडमी द्वारा बरेका में 1st सतीश चंद्र निर्मल मेमोरियल ओपन शूटिंग चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन किया गया यह ओपन शूटिंग चैंपियनशिप तीन दिवसीय है जिसमें पूर्वांचल सहित कई अन्य जिलों से खिलाड़ी अपने हुनर को लोगों के बीच दिखा रहे हैं इस चैंपियनशिप में करीब 600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप के उद्घाटन सत्र में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु जी विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी उपस्थित हुए आज दूसरे दिन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश प्रभारी श्री शैलेश वर्मा मुख्य अतिथि नमामि गंगे काशी क्षेत्र के कार्यकारिणी सदस्य भुवन नारायण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किए उन्हें शुभकामनाएं दिए, इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यम सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय शूटर शशांक त्रिपाठी, शूटर उत्कर्ष वर्मा पवन सिंह नितेश सिंह शैलेंद्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
