Connect with us

वाराणसी

उपजा एवं राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज की संयुक्त तत्वाधान में शिवपुर स्थित कार्यालय से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| भारत की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में मनाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत युपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन वाराणसी इकाई (उपजा) एवं राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज की संयुक्त तत्वाधान में आज शिवपुर स्थित कार्यालय से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
तिरंगा यात्रा को एडिशनल पुलिस कमिश्नर(कानून- व्यवस्था )संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हाथों में भारत का झंडा लिए हुए विद्यालय की बालिकाएं भारत माता की जय, जय हिंद के नारे से पूरा क्षेत्र गुजमान किए हुई थी।
यह तिरंगा यात्रा इतनी दर्शनीय थी, कि शिवपुर बाजार आसपास के क्षेत्रों के लोग इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में उमड़ पड़े। तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य रूप से उपजा के जिलाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक विनोद बागी, संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनोकामना सिंह, उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा , जिला मंत्री राजकुमार प्रसून, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुमार वर्मा, सुमित, राघव राम बालिका इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक विकास बागी, जीत कुमारी सिंह, नीतू सिंह, छाया पाठक, अंजली पाठक ,विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन, मधुलिका त्रिपाठी डॉक्टर लियाकत अली, रोहित मौर्य, विकास सिंह, थाना प्रभारी शिवपुर सधूवन राम, अपराध शाखा के निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यालय की बालिकाएं अध्यापिका एवं पत्रकार बंधु इस तिरंगा यात्रा में चल रहे थे, और अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर निभा रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की एवं यातायात की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई थी।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page