Connect with us

वाराणसी

संस्थान बरेका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगता का आयोजन सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी| आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्थान बरेका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता मे बरेका के कर्मचारियो के आश्रितों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण के प्रति जागरूकता संबंधी विषयो पर चित्रकला तैयार करना एवं स्लोगन लिखना था |

Loading...
         प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए चित्रकलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी एवं उपाध्यक्ष ,संस्थान राजकुमार गुप्ता ने बारीकी से चित्रकलाओं का अवलोकन किया एवं प्रतिभागियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की I

          इस प्रतियोगिता के निर्णायक जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार एवं अरविंद विश्वकर्मा रहे | 

चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान स्तुति स्वरा, द्वितीय स्थान प्रज्ञासी, तृतीय स्थान शाश्वत कुमार दांडी एवं सांत्वना पुरस्कार प्रियान्सी गुप्ता, आयुष्मान, वरुण प्रकाश एवं शगुन कौर को प्राप्त हुआ I वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हर्षिता गुप्ता, द्वितीय स्थान अर्नव, तृतीय स्थान साक्षी दांडी एवं सांत्वना पुरस्कार साक्षी राज एवं कृति को प्राप्त हुआ I वही शालिनी चौधरी को विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया I

        स्लोगन प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार वर्मा एवं सानवी वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान पर आस्था नारायण एवं तृतीय स्थान पर अंबिका गुप्ता रहें एवं सांत्वना पुरस्कार अर्नव श्रीवास्तव एवं चित्रांशी मौर्य को प्राप्त हुआ| प्रतियोगिता के संयोजक आलोक कुमार सिंह सचिव संस्थान रहे |

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page