Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में दुल्हन ने ड्रींकबाज दूल्हे को वरमाला पहनाने से किया इन्कार

Published

on

Loading...
Loading...

नशे में धुत्त दूल्हे व साथियों ने कन्या पक्ष पर किया हमला, दुल्हन घायल

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह / जगदीश शुक्ला

Loading...

वाराणसी| मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मनकईया गांव स्थित पटेल बस्ती में मंगलवार की रात गांव के स्वर्गीय सुरेश पटेल की पुत्री पूजा की शादी राजातालाब क्षेत्र के बंगालीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पटेल के साथ तय हुई थी। मंगलवार की देर रात बारात आने के बाद हिंदू रीति रिवाज के साथ द्वार पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद स्टेज पर कन्या पक्ष व वर पक्ष एक दूसरे को वरमाला डालने के लिए जब स्टेज पर पहुंचे तो कन्या ने दूल्हे को वरमाला पहनाने से इन्कार कर दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे व उसके साथी सभी ड्रिंक किए हुए हैं शराबी दूल्हा बताकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर दूल्हे व उसके साथियों ने स्टेज पर ही लड़की (दुल्हन) सहित अन्य महिलाओं से मारपीट करने लगे। जिसमें दुल्हन घायल हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लैश हो बारातियों को घेर लिया। और इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने लड़की (दुल्हन) के द्वारा शादी करने से इन्कार करने पर बारातियों को शांति व्यवस्था बनाने के साथ पुलिस ने बारात को ही वापस लौटा दिया। जो पुलिस पर सवालिया खड़ा कर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिजनों ने घायल दुल्हन व अन्य महिलाओं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्थानीय अस्पताल भेज इलाज करवाया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page