Connect with us

वाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल में आईसीयू प्रबंधन सहित सीओपीडी जागरूकता पर ज्ञानवर्धक सत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्वसन रोग एवं क्रिटिकल केयर विभाग, एपेक्स सुपरस्पैशलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी और एनेस्थेसीया क्रिटिकल केयर एवं ओटी डिप्लोमा विभाग एपेक्स एलाइड हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट द्वारा चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में विश्व सीओपीडी दिवस पर फेफड़ों की दीर्घकालिक अवरोधक बीमारी पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। एलाइड हेल्थकेयर डिप्लोमा फैकल्टी अनंत वर्मा ने इस वर्ष की थीम शीघ्र पहचान एवं समय पर उपचार से बेहतर जीवन प्रस्तुत की साथ ही प्रमुख वक्ता श्वसन एवं चेस्ट फिजीशियन डॉ. नवीन कुमार ने फेफड़ों में हवा के अवरुद्ध होने वाली इस प्रगतिशील बीमारी सीओपीडी की जानकारी देते हुए लंबे समय तक धूम्रपान, वायु प्रदूषण, धूल-धुएँ का संपर्क आदि कारणों सहित खाँसी, साँस फूलना, सीने में जकड़न, सुबह अधिक बलगम आना आदि प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. साधना श्रीवास्तव ने सीओपीडी के आईसीयू प्रबंधन की जानकारी दी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page