मिर्ज़ापुर
संविधान संवाद के तहत विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।
राजगढ़ (मीरजापुर) :
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में ओम साईं विन्ध्य कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी तिसुही मड़िहान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के सचिव आनंद कुमार के आदेशानुसार संविधान संवाद के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नायब तहसीलदार मड़िहान न्यायिक विनय सिंह व पीएलबी पंकज कुमार व रूपांजलि सिंह द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता,लोक अदालत, पेमेंट सेतु एप, मध्यस्थता एवं नागरिकों के अधिकारों तथा पास्को एक्ट अधिनियम 2012 पर विस्तृत जानकारी दिया गया उसी के साथ नालसा व सालसा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दिया गया उसी के साथ में संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया उसी के साथ संविधान में दिए गए प्रस्तावना का शपथ भी दिलाया गया जिसमें प्रिंसपल राहुल सिंह व विद्यालय के मास्टर व 150 बच्चे व बच्चिया उपस्थित है।
