Connect with us

गाजीपुर

स्कूल में पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की सुरक्षा की चिंता, 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बना खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

गहिरा प्राथमिक विद्यालय के 63 छात्र-छात्राओं की जान जोखिम में, बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे अभिभावक

Loading...

खानपुर। स्कूल में बच्चों का भविष्य संवारने के लिए अभिभावक उन्हें रोजाना पढ़ने भेजते हैं, लेकिन चांदपुर ग्रामसभा के गहिरा प्राथमिक विद्यालय में अभिभावकों को पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है। विद्यालय परिसर में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर और उसके आसपास से गुजर रहे बिजली के तार 63 छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बने हुए हैं। हादसे की आशंका से परेशान कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी कतराने लगे हैं।गाजीपुर के जंगीपुर क्षेत्र में निजी विद्यालय और बलिया के सरकारी विद्यालय में करंट की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत की घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है। इन दर्दनाक हादसों के बाद भी गहिरा प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजें या उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहें। विद्यालय परिसर में लगा ट्रांसफार्मर कभी भी किसी अनहोनी का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और शिक्षा विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर को विद्यालय परिसर से बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि आखिर बच्चों की जान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहे हैं?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page