गाजीपुर
गंगा घाटों पर गंदगी,लोग बेदी बनाने पहुंचे
मोहम्मदाबाद(गाज़ीपुर) जयदेश।
मोहम्मदाबाद में छठ पर्व नजदीक आने के साथ श्रद्धालु पोखरो,तालाबों और घाटों पर बेदी बनाने पहुंच रहे हैं। गंगा तट के छठ घाट पर गंदगी फैली है । जिससे लोगों को बेदी बनाने में परेशानी हो रही है।
मोहम्मदाबाद इलाके के बचछलपुर, सेमरा, तिवारीपुर, हरिहरपुर, बलुआ,हरिबल्लमपुर,सुल्तानपुर ,गौसपुर और फिरोजपुर के गंगा तट पर छठ पूजा होती है। काटन के कारण घाट पहले से खतरनाक हो गए हैं और वहां गंदगी भी फैली है।
मोहम्मदाबाद नगर के पास बैजलपुर में सोमेश्वर महादेव मंदिर से लगे पोखरे के किनारे भी बेदी बनाई जा रही है। पोखरा के सुंदरीकरण के तहत तीन और पक्की सीढ़ियां बनी है । वहां जगह कम होने से कुछ लोग ईंट रखकर तो कुछ मिट्टी का घेरा बनाकर अपनी जगह तय कर रहे हैं। भीड़ के चलते लोग दीपावली से पहले से ही पोखरा घाट पर पहुंच कर वेदी बना रहे हैं।
इस साल शासन के निर्देशन पर पर्यटन विभाग ने पोखरे के पूर्वी सिरे पर और जिला पंचायत ने दक्षिणी सिरे पर पक्का घाट और सिढी़ बनवाए हैं ।पश्चिमी सिरे का घाट करीब 8 साल पहले पक्का कराया गया था। उत्तरी सीरे के कच्चे घाट पर भी लोग बेदी बना रहे हैं ।
