गाजीपुर
क्षेत्र में बढ़ रही बकरी चोरी की घटनाएं, किसानों और पशुपालकों में दहशत, पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग
क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बकरी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। चोर रात के अंधेरे में पशुपालकों के घरों और बाड़ों से बकरियां चुरा कर फरार हो रहे हैं। इससे गरीब किसानों और पशुपालकों में भारी दहशत का माहौल है।
बहरियाबाद, नादेपुर, रायपुर, बबुरा, हाजीपुर, कबीरपुर आराजी कस्बा स्वाद और आसपास के गांवों में लगभग हर रात कहीं न कहीं बकरी चोरी की घटना सामने आ रही है। पीड़ितों का कहना है कि बकरी ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है। कई परिवारों ने कर्ज लेकर बकरियां पाली थीं, अब चोरी होने से वे बर्बाद हो गए हैं।
कैसे देते हैं चोर घटना को अंजाम
ग्रामीणों के अनुसार चोर गिरोह पिकअप और बाइक से आता है। पहले दिन में रेकी करते हैं, रात में मौका पाकर बाड़े का ताला तोड़कर या दीवार फांदकर बकरियां उठा ले जाते हैं।
पशुपालकों की पीड़ा
बहरियाबाद निवासी मुन्ने अहमद ने बताया – “हमने 2 बकरियां पाल रखी थीं। रात में चोर दोनों बकरियां चुरा ले गए।
वहीं बहरियाबाद के एक बकरी पालक ने कहा कि हमारे घर का ताला तोड़कर बकरी चोरों ने पूरा का पूरा बकरी चुरा कर ले गए सुबह जब हुआ तो ताला टूटा देख और बकरी नदारत होने पर काफी तलास के बाद भी नहीं मिला। जिससे मेरा ₹80000 नुकसान हो गया
“बकरी चोरी से हमारा पूरा परिवार परेशान है। रात भर जागकर पहरा देना पड़ रहा है।”
पुलिस से मांग
क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाए और चोर गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। लोगों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांवों में चौकीदारी व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि “गरीब पशुपालकों की बकरी ही उनकी पूंजी है। पुलिस को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके।”
