गाजीपुर
छठ पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, बाजार में प्रतिदिन हो रही शाम को गश्त
नंदगंज (गाजीपुर)। दीपावली का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद भैयादूज और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नंदगंज पुलिस सतर्क हो गई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल प्रतिदिन शाम को बाजार में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।इस दौरान थानाध्यक्ष असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। बाजार के भीड़भाड़ वाले तिराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। छठ पर्व को लेकर बाजार में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त से असामाजिक तत्वों में भय बना हुआ है और बाजार में सुरक्षा का माहौल कायम है।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस किसी को बेवजह परेशान नहीं करेगी, लेकिन कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
