गाजीपुर
इंजेक्शन लगाते इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी महिला की तबीयत और हो गई मौत
दुल्लहपुर (गाजीपुर) मऊ जनपद के चिरैयाकोट बाजार स्थित हंसप्रभा अस्पताल में इंजेक्शन लगाते ही रीना चौहान 50 की मौत हो गई। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी रामजीवन चौहान की बीते 5 नवंबर की शाम अपनी पत्नी रीना चौहान के साथ आजमगढ़ से किसी रिश्तेदारी से लौट रहे थे कि चिरैयाकोट मार्केट में खांसी जुकाम होने पर दवा के लिए हंसप्रभाव चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टर के आदेश पर कंपाउंडर द्वारा मोनोसेफ का इंजेक्शन लगाते ही रीना चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि होने के लिए रामजीवन चौहान पत्नी रीना को लेकर मऊ जनपद के फातिमा अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी जी नहीं भरा तो वह पत्नी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे वहां चिकित्सकों द्वारा ईसीजी करने के बाद धड़कन का ना होना बताकर मौत की पुष्टि कर दी गई। घटना के बाद पत्नी का शव लेकर घर पहुंचे बेटे तथा बेटियों के बाहर होने पर उनके घर पहुंचने पर दो दिन बाद दाह संस्कार कर दिया।हालांकि उन्होंने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया लेकिन अभी भी अस्पताल में किए गए रिकॉर्डिंग का फुटेज उनके पास मौजूद है। उन्होंने चिरैयाकोट के उक्त अस्पताल में पत्नी की मौत के बाद 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाया कुछ देर बाद ही एसओ चिरैयाकोट भी उक्त अस्पताल में पहुंचे जहां पीड़ित द्वारा फातिमा अस्पताल ले जाने की इच्छा होने पर उन्हें फातिमा स्थल भिजवा दिया। इस मामले में बात करने पर रामजीवन चौहान ने बताया कि इसके पहले भी पत्नी रीना को मोनोसेफ के कई इंजेक्शन लगे लेकिन पहली बार इस तरह की घटना हुई। इंजेक्शन नस में जाते ही पत्नी कलेजा बैठने की बात कहने लगी तथा कुछ देर बाद ही उसकी सांसे थम गई। पीड़ित रामजीवन चौहान ने बताया कि इस घटना के कुछ दिन पूर्व ही अभी पत्नी का पूरा मेडिकल चेकअप कराया गया था लेकिन शरीर में कोई ऐसी बीमारी का पता नहीं चला। जिससे इस तरह की बात समझ में आ रही है । एसओ चिरैयाकोट द्वारा पूछने पर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है । पीड़ित राम जीवन चौहान द्वारा चिकित्सक व अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ द्वारा बताया गया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी ।अभी तक पत्नी की मौत के गम में डूबे रामजीवन चौहान द्वारा दाह संस्कार के बाद अन्य संस्कारों को पूरा किया जा रहा है उन्होंने बताया कि अगर उक्त चिकित्सक के खिलाफ थाने में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो वह कोर्ट पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने का काम करेंगे ।
।
