गाजीपुर
लक्ष्मी पूजा देखने जा रहे व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
दुल्लहपुर (गाजीपुर) मिर्जापुर (बिजौरा) गांव निवासी राजेश सिंह को गांव के ही श्वेत प्रताप व अन्य द्वारा लक्ष्मी पूजा में जाने के दौरान रास्ते में गाली गलौज देते हुए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित राजेश सिंह द्वारा घटना का वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। घटना की तहरीर देते हुए राजेश सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर घर की साफ सफाई के दौरान गांव के ही नरेंद्र सिंह ,रजत प्रताप ,शिशिर सिंह, तथा श्वेत प्रताप सिंह ने घर पर चढ़कर गाली गलौज दिया था। उसी दिन गांव में आयोजित लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम में पूजा देखने जा रहे थे कि रास्ते में ही श्वेत प्रताप सिंह ने गाली गलौज देते हुए लात घुसे से मारने पीटने लगे जिससे वह घायल हो गए। घटना की तहरीर देते हुए पीड़ित राजेश सिंह ने नरेंद्र सिंह ,रजत प्रताप, शिशिर सिंह तथा श्वेत प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।
